इस्लामाबाद,१९ जून। अफ्रीका और यूरोप के बीच भूमध्य सागर में प्रवासियों की नौका और पानी के जहाज लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ख़बर है कि कुछ समय पहले इस इलाके में लापता हुआ जहाज डूब गया है और उस पर सवार ३०० से अधिक शरणार्थी मारे गए हैं। उनमें अधिकतर शरणार्थी पाकिस्तान के हैं।
कई पाकिस्तानी पत्रकारों ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया है। कल, पाकिस्तानी सरकार भी इस हादसे को लेकर ग्रीस के अधिकारियों के संपर्क में थी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से इस दुखद घटना पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
बताया जा रहा है कि लीबिया से इटली जा रहे जहाज में करीब ७५० प्रवासी सवार थे। जिनमें ३०० से अधिक पाकिस्तानी लोग शामिल थे।



