78 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़)-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप किसी पुराने दोस्त के साथ डिनर करने जा सकते हैं। किसी बात से परेशान लोग आज अपने माता-पिता से विचार विमर्श करेंगे तो सोल्युशन मिल जाएगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसा करने से आपको लाभ होगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी आज छात्रों के लिए दिन परिश्रम के अनुरूप नहीं रहेगा। आज बेहतर परिणामों के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेंगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- ३
वृष राशि (टॉरस)-आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप काम करने के नए टारगेट पर विचार करेंगे। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- ९
मिथुन राशि (जैमिनी)-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किसी अजनबी से कुछ नया सिखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा। आज के दिन की शुरुआत शानदार रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि वाले लोगों के पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज पैरेंट्स के साथ बीतेगा। धन-लाभ के अवसर बनेंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- ७
कर्क राशि (कैंसर)-आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नज़र अंदाज़ करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- ४
सिंह राशि (लियो)-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप माता जी को कोई साड़ी गिफ्ट करेंगे जिससे आपको भी खुशी मिलेगी। आज ऑफिस के काम में आपको कलीग की सहायता से आपका काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज रुके हुए कार्यों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- २
कन्या राशि (वर्गो)-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का मन बनाएंगे। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। इस राशि के लेखन से जुड़े लोगों का मन क्रिएटिव रहेगा। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- ८
तुला राशि (लिब्रा)-आज का दिन आपके उत्तम रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर आपके किए गए कामों की सराहना की जाएगी। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। लव-मेट के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आपके कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। छात्र आज पढ़ाई में अपना मन लगाएंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- १
वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। वकीलों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- ५
धनु राशि (सेजिटेरियस)-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के करियर को बेहतर बनाने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- ७
मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)-आज का दिन आपक लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लव-मेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। आज काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जाएगा, मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक तौर पर आप बहुत सक्रिय भी रहेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- ३
कुंभ राशि (एक्वेरियस)-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा, दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- ९
मीन राशि (पाइसेस)-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- ६

Scroll to Top