मेष राशि (एरीज़)
कल का दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचे नहीं तो उसमें आपको समस्या आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
वृष राशि (टॉरस)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कामों पर पूरा फोकस रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आप किसी की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।
मिथुन राशि (जैमिनी)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लग्न से काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। शिक्षा से जुड़े लोगों को मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी से धन ना लें नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी।
कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सबको लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।
सिंह राशि (लियो)
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज अति उत्साहित होने से बचें नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
कन्या राशि (वर्गो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यक्तिगत प्रदर्शन से अच्छा नाम कमाएंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको पूरा साथ मिलेगा लेकिन शारीरिक समस्याओं के कारण आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (लिब्रा)
आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। आपको कुछ निजी मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों का आज आपको लाभ मिलेगा। भाई बंधुओं से नजदीकी बढ़ेगी। आपको किसी लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। माता जी के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि में विवेक से आज वह सब कुछ पा सकते हैं जिनकी आपके पास कमी थी। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आज आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा । आप अपनी वाणी के मधुरता बनाए रखें तभी आप लोगों को अपनी और आकर्षित कर पाएंगे। आपके मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह आज दूर होगी।
कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी बहुत ही सावधानी से पूरी करें नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।
मीन राशि (पाइसेस)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आप कोई जरूरी जानकारी किसी दूसरे के सामने उजागर न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।



