95 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़)
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष राशि (टॉरस)
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बीतेगा। जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है। आज आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका हेल्थ बेहतर रहेगा। लव मेट्स आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। आज व्यापार की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे।

मिथुन राशि (जैमिनी)
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को करने में थोड़ी रूकावट आ सकती है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएंगे। आज आपके मन में भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। आज कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको जरुरी कामों में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रूक जायें। इस राशि के वकील आज किसी पुराने केस की स्टडी करेंगें। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझनें का प्रयास करेंगें जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहत पूर्ण रहेगा। घर के कामों में बच्चो की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (लियो)
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही रूकावट से निजात पाने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। लव मेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (वर्गो)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई दोस्त अचानक काम आ सकता है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे , जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आएंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

तुला राशि (लिब्रा)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धन लाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी।
लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे। जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। इस राशि के छात्र आज करियर में आगे बढने के लिए अपने गुरू की मदद लेंगे। सभी के साथ हंसी-खुशी दिन बीतेगा। आज दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले पेपर पूरा न होने की वजह से कुछ देर के लिए रुक सकता है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरूरत पडऩे पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। साथ ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बीतेगा और उनसे कुछ बातें करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से रिश्ते में उलझन बढ़ सकता है। इस राशी के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेगा। छात्र आज कुछ नया सीखने का मन बनायेंगे। वेब-डिजाईनर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बने हुए है।

मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पढ़ाई में आ रही
रुकावटें आज किसी दोस्त की सहायता से सॉल्व हो जायेगी। दांपत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। बच्चे आज का दिन खेल-कूद में व्यतीत करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लव मेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।

मीन राशि (पाइसेस)
आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। जिसमें घर की मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकेनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लव मेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

Scroll to Top