42 Views

राशिफल

मेष राशि (एरीज़)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है।

वृष राशि (टॉरस)
आज का दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा।

मिथुन राशि (जैमिनी)
आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा फैसला परिवार को लेकर लेना पड़ सकता है, इससे आपका मन भी दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस होगी।

कर्क राशि (कैंसर)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि (लियो)
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा।

कन्या राशि (वर्गो)
आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है।

तुला राशि (लिब्रा)
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (स्कॉर्पियो)
आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें।

धनु राशि (सेजिटेरियस)
आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं। आपके सहयोगी पार्टनर आपके विरोधी के साथ बनाकर आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र तैयार कर सकते हैं, सावधान सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना भी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

मकर राशि (कैप्रिकॉर्न)
आज आप अपने लिए कुछ बातों को सोचकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें एक बात आपका स्वास्थ्य होगा। कुछ दिनों दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपको पत्नी और बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि की स्थिति दिखाई पड़ेगी।

कुंभ राशि (एक्वेरियस)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में है आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन राशि (पाइसेस)
आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं, उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी। आप हताश, निराश न हों। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। पत्नी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें।

Scroll to Top