200 Views
hollywood-celebs-write-to-biden

हॉलीवुड हस्तियों ने मध्य पूर्व एशिया में हिंसा रोकने के लिए बाइडेन को लिखा पत्र

लॉस एंजिल्स ,२५ अक्टूबर।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को हॉलीवुड हस्तियों ने एक खुला पत्र लिखकर बढ़ती इजरायली-फिलिस्तीनी हिंसा को रोकने में मदद करने का आह्वान किया है। पत्र में कहा गया है, ‘हम चाहते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, आप एक और जान जाने से पहले गाजा और इजऱायल में तत्काल तनाव कम करने और युद्धविराम का आह्वान करें।’ यह पत्र हाई-प्रोफाइल हॉलीवुड सितारों, कलाकारों, मशहूर हस्तियों और राजनीतिक अधिवक्ताओं के गठबंधन आर्टिस्ट४सीजफायर द्वारा जारी किया गया।

अब तक ९५ मशहूर हस्तियों ने इस खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए। पत्र में कहा गया, ‘सभी जीवन पवित्र हैं, चाहे आस्था या जातीयता कुछ भी हो।’ हम फि़लिस्तीनी और इजऱायली नागरिकों की हत्या की निंदा करते हैं।’ पत्र में कहा गया, ‘मानवीय सहायता को उन तक पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए।’

पत्र में यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर के हवाले से कहा गया ‘हवाई हमलों और सभी आपूर्ति मार्गों में कटौती के बाद, गाजा में बच्चों और परिवारों के पास भोजन, पानी, बिजली, दवा और अस्पतालों तक सुरक्षित पहुंच व्यावहारिक रूप से खत्म हो गई है।’

पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों को उम्मीद है कि बाइडेन को उनका पत्र तत्काल मानवीय कार्रवाई को प्रेरित करने में मदद करेगा।

Scroll to Top