118 Views

अस्पताल में विस्फोट के बाद हिजबुल्लाह ने आक्रोश दिवस का किया आह्वान

बेरूत ,१९ अक्टूबर । लेबनान के ईरान समर्थित हिजबुल्ला आंदोलन ने गाजा पट्टी के एक अस्पताल में हुए विस्फोट की निंदा करते हुये आक्रोश दिवस का आह्वान किया और इस नरसंहार के लिए इजऱाइल को दोषी ठहराया।
हिजबुल्ला ने हमले को नरसंहार और क्रूर अपराध बताते हुए कहा, बुधवार को दुश्मन के खिलाफ आक्रोश का दिन होगा।
वहीं, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया है कि इस्लामिक जिहाद द्वारा दागे गए एक रॉकेट के कारण गाजा अस्पताल में विस्फोट हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। हमास और अधिकांश अरब देशों ने इजऱाइल को दोषी ठहराया है।

Scroll to Top