192 Views

संयुक्त राष्ट्र के ग़ाज़ा प्रस्ताव पर हमास और फिलिस्तीन ने जताई असहमति

न्यूयॉर्क,२३ दिसंबर। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय तथा आतंकी संगठन हमास ने संयुक्त राष्ट्र संघ के गाजा प्रस्ताव पर असहमति जताई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने युद्ध पीड़ित गाजा पट्टी में अधिक मानवीय सहायता लाने में मदद करने के मकसद से एक प्रस्ताव को अपनाने की अपील की थी।
प्रस्ताव से सहमति जताते हुए फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “हम इसे एक ऐसा कदम मानते हैं जो गाजा पट्टी में हमारे लोगों के दर्द को कम करने में योगदान दे सकता है।” लेकिन गाजा पट्टी पर राज करने वाले हमास को यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया। आतंकी गुट हमास ने इस प्रस्ताव को गरीब इलाके की जरूरतों को पूरा करने के लिए “अपर्याप्त कदम” बताया।

Scroll to Top