155 Views

न्यूयॉर्क सिटी में बंदूकधारी ने मचाया आतंक, ८७ वर्षीय वृद्ध की हत्या, तीन घायल

न्यूयॉर्क, १० जुलाई । न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने कहा है कि एक स्कूटर सवार बंदूकधारी ने गोलीबारी करते हुए ८७ वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए। एनवाईपीडी आयुक्त एडवर्ड कैबन के अनुसार, २५ वर्षीय शूटर स्कूटर चला रहा था। उसने न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन और क्वींस बोरो में चार लोगों पर गोलीबारी की।
गोलीबारी की घटनाएं दोपहर अलग-अलग स्थानों पर हुईं। आरोपी बंदूकधारी को दोपहर में ही पकड़ लिया गया। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक ९ एमएम पिस्तौल बरामद की है। एनवाईपीडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में २०२३ की पहली छमाही में शूटिंग की ४८२ घटनाएं दर्ज की गईं।

Scroll to Top