155 Views
Government will soon meet the shortage of health care workers, Doug Ford said to call health workers from outside

स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की कमी को जल्द पूरा करेगी सरकार, डग फोर्ड ने बाहर से स्वास्थ्य कर्मी बुलाने की कही बात

विंडसर, २० जनवरी। ओंटेरियो की डग फोर्ड सरकार दूसरे प्रांतों से स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को अपने साथ जोड़ने पर विचार कर रहा है ताकि उनकी कमी को पूरा किया जा सके।
प्रीमियर डग फोर्ड उन बदलावों को पेश करने के लिए तैयार है जो अन्य प्रांतों में पंजीकृत या लाइसेंस प्राप्त कैनेडा के स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को ओंटारियो में तुरंत अभ्यास की इजाजत देगा। फोर्ड सरकार इन कानूनी परिवर्तनों को फरवरी में पेश करेगी।
फोर्ड ने विंडसर में इसकी घोषणा की और कहा कि कैनेडा की नर्सों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए अवसर है कि वह ओंटारियो में अपना काम कर सकते हैं। यह घोषणा फोर्ड द्वारा निजी क्लीनिकों में निवेश करने की प्रांत की योजना की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आई है। आलोचकों ने उनकी उस बात को लेकर चिंता जताई थी।
इस बारे में फोर्ड ने कहा कि हमारे नए अधिकारों के अनुसार नियमानुसार ओंटारियो ऐसा पहला प्रांत है जो अपने यहां काम करने की अनुमति देता है। प्रीमियर ने यह भी कहा कि प्रांत ओंटारियो आने पर विचार करने वाले स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश नहीं कर रहा है।
वर्तमान में, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को प्रांत में काम करने से पहले ओन्टारियो के स्वास्थ्य नियामक कॉलेजों में से एक के साथ पंजीकृत होना चाहिए। हालांकि अब नौकरशाही देरी पर काबू पाने के प्रयास में, ओंटारियो उन नियमों में ढील देने को तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top