151 Views

सोने-चांदी की चमक फीकी

लंदन,१८ अगस्त। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले। कॉमेक्स पर सोना १९२२.४० डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस १९२८.३० डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह ६ डॉलर की गिरावट के साथ १९२२.३० डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव २२.४८ डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस २२.५३ डॉलर था। हालांकि बाद में यह मामूली गिरावट के साथ २२.४८ डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता देखा गया।

Scroll to Top