ओटेरो डी हेरेरोस, ११ मई। भारतीय अंडर-१७ पुरुष फुटबॉल टीम को गेटाफे अंडर-१७ टीम के खिलाफ १-३ से हार का सामना करना पड़ा।
अभ्यास मैच के १२वें मिनट में कोरू के गोल से भारत ने बढ़त बनायी, लेकिन गेटाफे ने जवाब में पहले हाफ में तीन गोल कर जीत पर मुहर लगा दी।
भारतीय युवा जून में थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-१७ एशियाई कप की तैयारी के तहत यूरोपीय देश में खेल रहे हैं।
टीम ने पहले रियल मैड्रिड अंडर-१७ के खिलाफ ३-३ से ड्रा खेला था और एटलेटिको को २-१ से मात दी थी। भारतीय टीम लेगानेस युवा टीम से भी भिड़ी थी।



