मुंबई,०३ अक्टूबर।
गदर २ का जलवा १ महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही नए-नए रिकॉर्ड बना रही है।यहां तक कि शाहरुख खान की जवान की सुनामी में भी फिल्म की कमाई कुछ खास प्रभावित नहीं हुई। सिनेमाघरों में डटी हुई इस फिल्म ने अब एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अभी तक यह रिकॉर्ड पठान के पास था।
जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, गदर २ ने भारत में पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (५२४.५३ करोड़ रुपये) को पार कर लिया है और अब यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में पहले स्थान पर है। गदर २ ने रिलीज के ७वें हफ्ते में २.७५ करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ भारत में फिल्म ने ५२४.७५ करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।



