92 Views

गाजा में इजरायली हमले में चार लोगों की मौत

गाजा। गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर के पूर्व में इजरायली गोलाबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और २१ अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, उत्तरी गाजा के जबालिया में पीआरसीएस मेडिकल पोस्ट पर जबालिया शिविर के पूर्व में इजरायली गोलाबारी के कारण चार लोगों की मौत हो गय और २१ अन्य घायल हो गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सात अक्टूबर, २०२३ को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी से इजऱायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला किया और उसके लड़ाकों ने सीमा का उल्लंघन कर सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की। इस कारण इजऱायल में १,२०० से अधिक लोग मारे गए और लगभग २४० अन्य का अपहरण कर लिया गया।
इजऱायल ने जवाबी हमले शुरू किए और गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया तथा हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू की। इजरायली हमलों के कारण गाजा में अब तक २४,९०० से अधिक लोग मारे गए हैं।

Scroll to Top