179 Views
Freezing rain continues to wreak havoc in GTA, Environment Canada issues warning

जीटीए में बर्फ़ीली बारिश का कहर जारी, एनवायरमेंट कैनेडा ने जारी की चेतावनी

टोरंटो, २० जनवरी। जीटीए में बर्फीली बारिश का कहर जारी है। एनवायरमेंट कैनेडा ने जीटीए और दक्षिणी ओंटारियो के अधिकांश हिस्सों के लिए जमा देने वाली बारिश की चेतावनी भी जारी की है। एनवायरमेंट कैनेडा ने गुरुवार को जारी अपनी चेतावनी में कहा कि सुबह से हो रही जमा देने वाली बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना है। शुक्रवार की सुबह भी झमाझम बारिश के साथ रात भर बूंदाबांदी जारी रहेगी। ऐसे मौसम में सड़कों पर फिसलन की स्थिति की हो सकती है। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने और यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है। झील के पास का तापमान पूरे दिन हिमांक के निशान से ऊपर रहने की संभावना है। दोपहर में कुछ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top