इस्लामाबाद,२१ नवंबर । पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया आधारित सैन्य अभियान में चार आतंकवादी मारे गए, सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक खुफिया-आधारित ऑपरेशन चलाया, जिसके कारण आतंकवादियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।
मारे गए आतंकवादियों में पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अत्यधिक वांछित इब्राहिम उर्फ मूसा नामक आतंकी शामिल था।
आईएसपीआर ने कहा, मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए, जो कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आसपास की सीमाओं में अभियान शुरू कर दिया है।



