162 Views

ट्यूनीशिया में यहूदी धार्मिक स्थल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

ट्यूनीशिया,१० मई। ट्यूनीशिया के जेरबा द्वीप पर स्थित एल घ्रिबा सिनेगॉग धार्मिक स्थल में एक गार्ड द्वारा कम से कम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला मंगलवार की रात को चर्च पर वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान किया गया। २,५०० साल पुराना अल घ्रिबा सिनेगॉग चर्च अफ्रीका में सबसे पुराना है। अल घ्रिबा सिनेगॉग में बड़ी संख्या में यूरोप और इजराइल से यहूदी आते हैं।
ट्यूनीशियाई आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रार्थना स्थल की ओर जाने से पहले आरोपी ने एक सहयोगी की हत्या कर दी और उसका गोला-बारूद अपने कब्जे में ले लिया।
मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एल घ्रिबा सिनेगॉग चर्च में सुरक्षा को सख्त कर दिया गया। साथ ही चर्च में आवाजाही को बंद कर दिया गया।
आपको बता दें कि एल घ्रिबा सिनेगॉग में इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। २००२ में, इस प्रार्थना स्थल में एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें २१ लोग मारे गए थे। इसके अलावा एक सैनिक ने १९८५ में चार यहूदियों सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Scroll to Top