108 Views

कैंसर से ग्रस्त हुए जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक

हरारे,१५ मई। जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं। उनका दक्षिण अफ्रीका में उपचार किया जा रहा है। स्ट्रीक के परिवार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हीथ ने इस भयानक बीमारी के बावजूद अपना जज्बा बरकरार रखा है। वह इस बीमारी से वैसे ही लड़ेंगे जैसे कि वह अपने खेल के दिनों में मैदान पर विरोधियों का सामना करते थे।
इस ४९ वर्षीय खिलाड़ी ने १९९३ से लेकर २००५ तक ६५ टेस्ट और १८९ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। दोनों प्रारूपों में उन्होंने ४,९३३ रन बनाए और ४५५ विकेट लिए। संन्यास लेने के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच का पद संभाला था।

Scroll to Top