148 Views

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सेनानायके मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार

कोलंबो, ०७ सितंबर। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्रा सेनानायके को बुधवार को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।
खेल की भ्रष्टाचार जांच इकाई ने उन्हें गिरफ्तार किया जब सुबह उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया । तीन सप्ताह पहले अदालत ने उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी थी ।
सेनानायके पर लंका प्रीमियर लीग २०२० के मैचों में फिक्सिंग का आरोप है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दो खिलाडिय़ों को मैच फिक्स करने के लिये उकसाया ।

Scroll to Top