215 Views
Former Pakistan army chief Bajwa, who is holidaying in France, was abused by Afghani

फ्रांस में छुट्टियां मना रहे पाकिस्‍तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा को अफगानी ने दी जमकर गालियां

पेरिस,०५ जून। पाकिस्‍तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाजवा अपनी पत्‍नी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि कोई शख्‍स उन्‍हें काफी भद्दी गालियां दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो फ्रांस का है। और गालियां देने वाला शख्स अफगानी नागरिक बताया जा रहा है।
इस वीडियो में एक शख्‍स जो अफगानिस्‍तान का लगता है वह बार बाजवा को अफगानिस्‍तान में जेहाद के लिए जिम्‍मेदार ठहरा रहा है। इस पर बाजवा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अब पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ नहीं हैं।
बाजवा पिछले साल नवंबर में रिटायर हो गए थे और उनकी जगह पर उनके करीबी रहे जनरल असीम मुनीर को नया आर्मी चीफ बनाया गया था।पाकिस्‍तान के जर्नलिस्‍ट वकास ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि पाकिस्‍तान के पूर्व सेना प्रमुख बाजवा के साथ इस तरह का बुरा बर्ताव किया जा रहा है। वकास ने मांग की है कि इस मसले को फ्रांस के सामने राजनयिक तौर पर उठाया जाए।

Scroll to Top