178 Views

जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर बने पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली ,०८ अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को रिलायंस रिटेल के ब्रांड जियोमार्ट ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने त्योहारी सीजन में अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है। यह फेस्टिव कैंपेन सेल आज यानी ८ अक्टूबर से शुरु हो गई है।
इस मौके पर अपने प्रशंसकों के मध्य माही के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुडऩे और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।”
महेंद्र सिंह धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा, ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं, और अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य से लेकर घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों उत्पाद जियोमार्ट पर उपलब्ध है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज़ सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।

Scroll to Top