176 Views
Former Afghan MP brutally murdered, miscreants barged into his house and fired bullets

पूर्व अफ़ग़ान सांसद की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

काबुल, १७ जनवरी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हिंसा बढ़ गई है। यहां कि एक पूर्व सांसद और उनके गार्ड की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। अगस्त २०२१ में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद ३२ वर्षीय मुर्सल नबीजादा उन कुछ महिला सांसदों में से एक थीं, जो काबुल में रुकी थीं।
हमले में उसका भाई और एक दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। पूर्व सहयोगियों ने नबीजादा को अफगानिस्तान की बहादुर बेटी बताते हुए दुख जताया। पूर्व सहयोगियों ने कहा कि नबीजादा उन महिलाओं में से एक थीं जिन्होंने तालिबानी शासन के डर से देश छोडऩे से इंकार कर दिया।
२०२१ में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं को सार्वजनिक जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों से हटा दिया गया है। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि सुरक्षा बलों ने घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मरियम सोलेमानखिल ने कहा कि सुश्री नबीजादा एक सच्ची पथ प्रदर्शक मजबूत, मुखर महिला थीं, जो खतरे के बावजूद भी अपने विश्वास के लिए खड़ी रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top