लंदन, २१ जनवरी।
ओंटारियो सरकार ने किसी भी डेवलपर्स को ओंटारियो के ग्रीनबेल्ट में किसी भी तरह के लिए किसी भी योजना के बारे में कोई बात नहीं की है। यह बातें ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने लंदन में एक समाचार सम्मेलन में कही हैं। फोर्ड सरकार नए आवासीय बिल के तहत अगले दशक में १.५ मिलियन नए घरों के निर्माण के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रांत की ग्रीनबेल्ट में परिवर्तन करना चाह रही है जबकि क्वींस पार्क में विपक्षी दलों ने सुझाव दिया है कि इस कदम से केवल डेवलपर्स को फायदा होगा।
फोर्ड की यह प्रतिक्रिया कई मीडिया आउटलेट्स द्वारा पब्लिश रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि बड़े डेवलपर्स ने २०१८ में पहली बार प्रोग्रेसिव कंजर्वेटिव सरकार के चुने जाने के बाद से ग्रीनबेल्ट की जमीन खरीदी थी, जिसमें सबसे हालिया लेनदेन सितंबर में हुआ था। अखंडता आयोग ने भी इन खबरों का पुष्टि की है। फोर्ड ने सफाई दी है कि यह सरकारी जमीन नहीं है। यह निजी व्यक्तियों की भूमि है। उन्हें अपनी इच्छानुसार किसी को भी बेचने का अधिकार है।
प्रीमियर डग फोर्ड का कहना है कि उनका कार्यालय इस बात की जांच करेगा कि आवास मंत्री स्टीव क्लार्क ने डेवलपर्स को परिवर्तनों के बारे में अग्रिम सूचना दी थी या नहीं।
आपको बताते चलें कि फोर्ड सरकार ने पिछले महीने नए नियम जारी किए जो संरक्षित ग्रीनबेल्ट के ७,४०० एकड़ को निजी भूमि बना देगा। फिर उस भूमि को पहली बार आवास के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं सरकार ग्रीनबेल्ट की ९,४०० एकड़ जमीन को निजी बना रही है।



