87 Views
For the first time in Nagaland, women legislators, Hekani and Kruse won

नागालैंड में पहली बार महिला विधायक, हेकानी और क्रुसे ने दर्ज की जीत

कोहिमा, ०३ मार्च। नेशनल डेमोके्रटिक प्रोगेसिव पार्टी की हेकानी जाखालू दीमापुर तीन सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला विधायक बन गई हैं। हेकानी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एजेटो झिमोमी को १,५३६ वोट से हराया। ४७ साल की हेकानी को १४,३९५ वोट मिले। वे ७ महीने पहले ही राजनीति में आई हैं।
जाखलू को १४,३९५ वोट मिले, वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अजेतो झिमोमी को १२,८५९ वोट मिले। इसके साथ ही एक अन्य महिला उम्मीदवार एनडीपीपी की सल्हौतुओनुओ क्रूस भी पश्चिमी अंगामी सीट से आगे चल रही हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार दोपहर २:१० बजे शेयर किए गए मतगणना रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दो और एनडीपीपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

Scroll to Top