नियामी ,१३ अगस्त। फ्रांसीसी सैनिकों के नाइजर के नेशनल गार्ड पर किये गये हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये है। मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। फ्रांसीसी सैनिकों ने नाइजर के नेशनल गार्ड पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक फ्रांसीसी युद्धक विमान अफ्रीकी राष्ट्र के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया।
फ्रांसीसी सैनिकेां के हमले में नाइजर के पांच सैनिक मारे गए तथा चार अन्य घायल हुए है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
नाइजर के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम के राजनीतिक सलाहकार एंटिनेकर अल-हसन ने बताया कि फ्रांसीसी सेना ने अफ्रीकी देश छोडऩे की नाइजर विद्रोहियों की मांग को खारिज कर दिया है। नाइजर में वर्तमान में १,५०० फ्रांसीसी सैनिक तैनात है।
उल्लेखनीय है कि नाइजर में पिछले महीने २६ जुलाई को हुए तख्तापलट में श्री बज़ौम को जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी के नेतृत्व में उनके ही गार्ड ने अपदस्थ कर दिया और हिरासत में ले लिया। इसके बाद से देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन और हिंसा हो रही है।



