153 Views

मेक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में हुए विस्फोट से दो लोगों की मौत,१० घायल

मेक्सिको सिटी ,०८ अगस्त। मेक्सिको के त्लाक्सकाला प्रांत में एक धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य १० घायल हो गए। प्रांतीय सरकार ने जारी बयान में कहा कि दुर्भाग्य से विस्फोट के कारण दो लोगों, एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विस्फोट रविवार रात सैन बार्टोलोम तेनांगो शहर के एक चर्च में हुआ, जहां लोग धार्मिक उत्सव मना रहे थे। बयान में कहा गया है कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Scroll to Top