133 Views

इराक में बरसेगी आग, तापमान ५० डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना

बगदाद, २० जुलाई । आने वाले हफ्तों में इराक में प्रचंड गर्मी की लहर चलने की आशंका है और तापमान ५० डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। वहां की मौसम वेधशाला ने अपने पूर्वानुमान में ये बात कही है।
ग्रीन इराक वेधशाला ने अपने पूर्वानुमान में कहा, जुलाई के आखिरी सप्ताह और अगस्त के पहले सप्ताह में तापमान ५२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
वेधशाला के अनुसार, इराक में अब तक का सबसे गर्म तापमान जुलाई २०१६ में दक्षिणी प्रांत बसरा में ५३.६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इराक में जब तापमान ५० डिग्री तक पहुंच जाता है, तो सरकार सुरक्षा बलों और चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर, अपने सभी संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर देती है।

Scroll to Top