90 Views

फ्रांस में जलती आग

सरकार की तमाम कोशिशों और कवायदों के बावजूद भी फ्रांस में दंगों की आग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। कहा जा रहा है कि फ्रांस में वैसे ही विरोध प्रदर्शन दिख सकते हैं जैसा कि अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लायड के मामले के दौरान दिखाई दिया था। दरअसल, फ्रांस समेत यूरोप में बढ़ती हिंसा और दंगों के पीछे दुष्प्रचार, दुर्भावना और दुराग्रह सबसे बड़ी वजह के तौर पर सामने आ रहा है। ये दंगे अब फ़्रांस के अलावा कुछ अन्य देशों में भी हो रहे हैं। फ्रांस में पहले भी दंगे हुए हैं। लंदन भी कुछ साल पहले दंगों की आग में जला था। जानकार चेता रहे हैं कि अमेरिका में भी ऐसा कभी भी घटित हो सकता है।
मैक्रों समेत तमाम बड़े नेता मान रहे हैं कि मामले को बढ़ाने के पीछे सोशल मीडिया का हाथ है, लेकिन उसे नियंत्रण में करने के लिए सरकार को समझदारी भरे कदम उठाने की आवश्यकता है।
सामरिक मामलों के विशेषज्ञ कहते हैं कि जमीनी तौर पर कार्रवाई करने से ही समस्या का हल निकलेगा। सतही तौर पर या दिखावे के लिए सुधार करने से समस्या का समाधान न होगा। इस मामले पर फ्रांस की कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल रही।

Scroll to Top