167 Views

फ्रांस में दिव्यांगों के लिए बनाए हॉलिडे होम में लगी भीषण आग, ११ लोग जिंदा जले

पेरिस ,११ अगस्त। फ्रांस के उत्तरपूर्वी शहर विंटजेनहेम में दिव्यांगों लोगों के लिए बनाए हॉलिडे होम में आग लगने से ११ लोगों की मौत हो गई। कोलमार शहर के उप अभियोजक नथाली कीलवासेर ने गुरुवार को बताया कि दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से ११ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भूतल पर सो रहे सभी लोग आग लगने के बाद भागने में सफल रहे और पहली मंजिल पर रहने वाले पांच लोग सुरक्षित बाहर आ गए।
कुल मिलाकर १७ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि संभवत: आग धीमी गति से जलने वाली लौ के कारण लगी थी और धीरे-धीरे लकड़ी के ढांचे को अपनी आगोश में ले लिया।
गौरतलब है कि आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट करने के बाद लगभग ८० अग्निशामकों को हॉलिडे होम में आग बुझाने के लिए भेजा था। उन्होंने तत्काल आग पर काबू पा लिया था।यह इमारत विकलांग लोगों के एक समूह की मेजबानी कर रही थी जो फ्रांसीसी शहर नैन्सी से आए थे।

Scroll to Top