133 Views
bangladesh-train-accident

बांग्लादेश में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, १५ लोगों की मौत, कई अन्य घायल

ढाका ,२५ अक्टूबर।

बांग्लादेश में हुए एक भीषण ट्रेन हादसे में १५ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह ट्रेन हादसा तब हुआ, जब राजधानी ढाका से लगभग ८० किलोमीटर (५० मील) दूर भैरब में एक पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है। ढाका रेलवे पुलिस के अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि मालगाड़ी पीछे से एगारो सिंधुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे दो डिब्बे टकरा गए।

सूचना मिलती ही तत्काल बचाव एवं मेडिकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जहां पर घायलों को अस्पताल में पहुंचने का काम किया गया।

Scroll to Top