117 Views

मेक्सिको में बस और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत, आठ महिलाओं समेत १६ लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी ,२४ अगस्त। मैक्सिको में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मध्य मैक्सिको में कुआकोनोपालन-ओक्साका राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में लगभग १६ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (पूर्व ट्विटर) पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मध्य मैक्सिको में हुए सड़क हादसे में १६ लोगों की मौत हो गई है। पहले मरने वालों की संख्या १५ बताई गई थी। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में आठ पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा उस समय हुआ, जब लोग बस से यात्रा कर रहे थे। तभी उसकी टक्कर एक ट्रेलर से हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें १६ लोगों को मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही बस को घटनास्थल से हटाया।

Scroll to Top