184 Views

यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव में धमाके

कीव, १५ मई। यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव क्षेत्र में शनिवार देर रात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के मीडिया में यह जानकारी दी गयी।
कीव में शनिवार शाम को हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार पूरे यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन बजाये गये।
बीती देर रात कीव और खार्किव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
टेरनोपिल क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहर और क्षेत्र में शनिवार शाम विस्फोटों की आवाज सुनी गई। १० अक्टूबर से (क्रीमिया ब्रिज पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद) रूस द्वारा यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए हैं।

Scroll to Top