256 Views

ईरान में ७ वर्ष बाद सऊदी अरब में खोला दूतावास

जेद्दाह,०८ जून। ईरान ने ७ साल बाद सऊदी अरबी में अपना दूतावास खोल दिया है। इसी के साथ खाड़ी के दो महत्वपूर्ण देशों के बीच राजनयिक रिश्ते फिर से बहाल हो गए हैं। इस मौके पर दूतावास में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कई राजनयिक शामिल हुए। ईरान के कॉन्स्युलर मामलों के उप विदेश मंत्री ने कहा- ये दिन ईरान और सऊदी के रिश्तों के लिए अहम है। हमें उम्मीद है कि इससे क्षेत्र स्थिरता और विकास की तरफ आगे बढ़ेगा।
इससे पहले मार्च में दोनों देशों ने दूतावास खोलने को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत २०१६ के बाद दोनों देश एक-दूसरे के देश में अपने-अपने दूतावास फिर खोलने के लिए राजी हो गए थे। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाह ने लेबनान की राजधानी बेरूत में इसकी जानकारी दी थी। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच ये समझौता चीन ने कराया था।

Scroll to Top