225 Views

पाकिस्तान में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत

इस्लामाबाद, ०८ जुलाई । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकारी बचाव ११२२ ने एक बयान में कहा कि कुछ बच्चे शांगला जिले में एक टीले के नीचे स्थित मैदान में गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय हुए भूस्खलन में नौ बच्चे दब गए।
गुरुवार देर रात एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू ११२२, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को बरामद किया।
स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे अब कोई लापता बच्चा नहीं है।
बचाव दल ने कहा कि इलाके में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ।

Scroll to Top