काहिरा, ०५ जुलाई । वेस्ट बैंक के जेनिन में इजरायली कार्यवाही रोकने के लिए मिस्र इजरायल के संपर्क में है। इससे पहले, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेनिन में इजरायली कार्यवाही में आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं, ५० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से १० की हालत गंभीर है।
आपको बता दें कि इजरायल ने वेस्ट बैंक में अपना सबसे बड़ा हवाई और जमीनी कार्यवाही शुरू की है। इजरायली रक्षा बलों के विमानों ने जेनिन शरणार्थी शिविर में तथाकथित आतंकवादी ठिकाने पर १० से ज्यादा हमले किए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने एक मिसाइल लॉन्चर, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।



