फैज़ाबाद,११ मई। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। फैजाबाद में गुरुवार सुबह करीब ५:५१ बजे यह भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तव्रीता ४.५ दर्ज की गई है। हालांकि, अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के फैजाबाद में गुरुवार सुबह ५:५१ बजे आया था। जिसका केंद्र पृथ्वी से १७२ किलोमीटर की गहराई में आया था।
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता ४.३ दर्ज की गई थी।
अफगानिस्तान के अलावा दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश टोंगा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। बुधवार को यहां ७.६ तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने एक ट्वीट में कहा कि टोंगा के हिहिफो से ९५ किमी पश्चिम उत्तर पश्चिम में ७.६ तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केंद्र पृथ्वी से २१०.१ किमी की गहराई में था। फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।



