पेरिस,१० जून। विश्व के नंबर तीन सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच का यह किसी भी ग्रैंड स्लैम का ३४वां फाइनल होगा।
टेनिस की दुनिया में स्पेनिश स्टार राफेल नडाल और जोकोविच ने सबसे ज्यादा २२-२२ ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। इस बार यदि जोकोविच यह फ्रेंच ओपन खिताब जीतते हैं, तो वह सबसे ज्यादा २३ ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रच देंगे और नडाल को पछाड़ देंगे। इसके लिए जोकोविच को अब सिर्फ एक मैच (फाइनल) जीतना बाकी है। साथ ही खिताब जीतते ही जोकोविच वर्ल्ड नंबर-१ टेनिस प्लेयर भी बन जाएंगे।
जोकोविच ने सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को करारी शिकस्त दी है। इस मुकाबले में जोकोविच ने कार्लोस को ६-३, ५-७, ६-१, ६-१ से हराया। दोनों के बीच यह मुकाबला ३ घंटे और २३ सेकंड तक चला।



