75 Views

दिव्या खोसला कुमार की यारियां २ का टीजर जारी, २० अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मुंबई,१४ अगस्त। साल २०१४ में आई हिमांश कोहली और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म यारियां ने दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन में बनी यारियां ने ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी को इम्प्रेस किया। ऐसे में दिव्या अब यारियां २ लेकर आ रही हैं, खास बात ये है कि इस बार वह डायरेक्टर नहीं बल्कि लीड रोल में नजर आएंगी। जिसका अंदाजा आप यारियां २ के टीजर को देख कर आसानी से लगा सकते हैं।
मेकर्स की ओर से यारियां २ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया गया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार फिल्म के लीड एक्टर मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी के साथ नजर आईं। अब गुरुवार को टी सीरीज ने यारियां २ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें ये दिखाया गया है कि एक लड़की के इर्द गिर्द दो लड़कों की कहानी घूमती रहती है। इस टीजर से ये अनुमान आसानी से लगाया गया कि इस बार यारियां की कहानी लव ट्राइंगल पर भी आधारित हो सकती है।
वरीना हुसैन, अनस्वरा रंजन, प्रिया वारियर और यश दास गुप्ता जैसे कलाकारों की झलक आपको इस टीजर में देखने को मिलेगी। यारियां २ के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी काफी हद तक बढ़ा दिया है। डायरेक्टर विनय सप्रू और राधिका राव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद यारियां का सीक्वल आ रहा है। ९ साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से दर्शकों को नई तरीके की यारियां देखने को मिलेगी। गौर करें यारियां २ की रिलीज डेट की तरफ तो ये मूवी २० अक्टूबर २०२३ को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मालूम हो कि २०१४ में आई यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर करीब ४० करोड़ का कारोबार किया था, कम बजट में बनने की वजह दिव्या खोसला कुमार की इस फिल्म का पहला भाग हिट साबित हुआ था।

Scroll to Top