132 Views

बंगलादेश में डेंगू का कहर, मरने वालों की संख्या २०१ पहुंची

ढाका ,२७ जुलाई । बंगलादेश में डेंगू के प्रकोप से २०१ लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी। डीजीएचएस ने बताया कि दक्षिण एशियाई देश में जनवरी से डेंगू बुखार के मामलों की कुल संख्या ३७,६८८ तक पहुंच गई है। इस साल एक जनवरी से २५ जुलाई तक देश भर के करीब २९,५६० डेंगू मरीजों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।
बंगलादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों ने डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से लडऩे के लिए मच्छरों के प्रजनन की जांच करने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के उपायों को मजबूत किया है।

Scroll to Top