145 Views
Death toll in Pakistan mosque blast rises to 93

पाकिस्तान मस्जिद विस्फोट में मृतक संख्या बढ़कर ९३ पहुंची

पेशावर, ०१ फरवरी। पाकिस्तान में एक मस्जिद में सोमवार को नमाज के दौरान हुए आत्मघाती हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर ९३ हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हमलावर दोपहर की नमाज के समय अग्रिम पंक्ति में था जब उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में मस्जिद के इमाम मौलाना साहिबजादा नूरुल अमीन की भी मौत हो गई। ‘रेडियो पाकिस्तान ने मंगलवार को एक खबर में कहा, ‘पेशावर विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर ९३ हो गई है और अब भी मलबा हटाने का काम जारी है। पेशावर पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, २०० से अधिक घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से करीब १०० का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई है। खबर के अनुसार, बचाव दलों के मस्जिद के मलबे से और शव निकालने के बाद मृतक संख्या बढ़ गई। इससे पहले लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम ने बताया था कि विस्फोट के बाद १५७ घायलों को अस्पताल लाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top