214 Views

जापान में भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या २४ पहुंची

टोक्यो ,०३ जनवरी । मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में कम से कम २४ लोगों की मौत की हुई है । वाजिमा शहर प्राधिकरण के अनुसार मृतकों में स्थानीय क्षेत्र का एक किशोर भी शामिल है। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल वाजिमा मॉर्निंग मार्केट के आसपास बड़े पैमाने पर आग लग गई, जिसने लगभग २०० इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। शहर में इमारत ढहने और मलबे में १४ लोगों के दबने की सूचना मिली।
अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है। फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी मिली है। ढही या क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण निगाटा, टोयामा, फुकुई और गिफू प्रान्तों में लोगों के घायल होने की सूचना मिली।
भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और सहायता प्रदान करना जारी रहेगा।उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता ७.६ तक थी।जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे २०२४ नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक १५५ बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

 

Scroll to Top