190 Views

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने जताई लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा

चरखी दादरी ,०९ जनवरी। भाजपा नेत्री व हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन बबीता फोगाट की लोकसभा का चुनाव लडऩे की इच्छा है। बबीता ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लडऩे को तैयार हैं। पार्टी चुनाव के लिए जुटी हुई है और कार्यकर्ता फील्ड में उतरते हुए काफी मेहनत भी कर रहे हैं।
दरअसल बबीता फोगाट चरखी दादरी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल के पदग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थी। बबीता ने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और २४,७८६ वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। बाद में सरकार द्वारा उनको हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया। विधानसभा चुनाव हार चुकी बबीता की इच्छा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लडऩे की इच्छा है।
बबीता फोगाट ने कहा कि हाईकमान उनको लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वे तैयार हैं। वहीं बबीता ने डब्ल्यूएफआई के मामले में खेल मंत्रालय द्वारा लिए फैसले को सराहा और कहा कि खिलाडिय़ों के पक्ष में अच्छा फैसला लिया गया है। बबीता ने कहा कि सब खिलाडिय़ों को खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत भी करना चाहिए। ऐसे फैसले से खिलाडिय़ों का भविष्य बनेगा।

Scroll to Top