42 Views

मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन से १४ लोगों की मौत

एंटानानारिवो । मेडागास्कर में चक्रवात गैमेन के कारण १४ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। वहीं तीन लोग अभी भी लापता हैं। इसकी जानकारी मेडागास्कर के मौसम अधिकारियों ने दी। रिपोर्ट के हवाले से मेडागास्कर के राष्ट्रीय जोखिम और आपदा प्रबंधन कार्यालय (बीएनजीआरसी) ने कहा कि गैमेन ने सुबह मेडागास्कर के उत्तरी सिरे पर दस्तक दी। १५० किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलींं और भारी बारिश हुई।
चक्रवात से ९,०२४ घरों सहित ३६,३०७ लोग प्रभावित हुए। लगभग १८,५६५ लोगों या ४,८४९ परिवारों को विभिन्न इलाकों में फैले ६८ आपातकालीन स्थलों को खाली करने और अन्यत्र शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बीएनजीआरसी के अनुसार, चक्रवात गैमेन से आई बाढ़ ने व्यापक क्षति पहुंचाई। ६,६७५ घर और १,६९८ धान के खेत जलमग्न हो गए। ६१७ घर पूरी तरह से नष्ट हो गए।
Scroll to Top