टोरंटो, १९ जनवरी। ओंटारियो में नए और अत्यधिक-संक्रमणीय ओमिक्रॉन सबवेरिएंट के मामले बढ़े हैं। प्रांत के साइंस टेबल के पूर्व प्रमुख और सेंट माइकल अस्पताल के इंटर्निस्ट डॉ. फहद रजाक ने कहा कि यह नया संक्रमणीय ओमिक्रॉन सबवेरिएंट कोविड १९ का प्रमुख स्टैन के तौर पर पैर पसारेगा। पब्लिक हेल्थ ओंटारियो की नवीनतम कोविड १९ जीनोमिक सर्विलांस रिपोर्ट की भी मानें तो इस सप्ताह के अंत तक एक्स एक्स बी १.५ सबवेरिएंट के कोविड १९ मामलों में २२.२ प्रतिशत होने की उम्मीद है।
डॉ. फहद रजाक ने कहा कि सबवैरिएंट एक्सएक्सबी १५ जिसे ‘क्रैकेन’ के रूप में भी जाना जाता है, ओंटारियो के दक्षिण क्षेत्र में बढ़ रहा है। कुछ ही समय में यह पूरे ओंटारियो को अपनी चपेट में ले सकता है। यह आंकलन अमेरिका में इसके फैलने के आधार पर लगाया जा रहा है।
पब्लिक हेल्थ ओंटारियो की नवीनतम कोविड १९ जीनोमिक सर्विलांस रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक एक्स एक्स बी १.५ सबवेरिएंट के कोविड १९ मामलों में २२.२ प्रतिशत होने की उम्मीद है। यह हफ्तों पहले की तुलना में एक महत्वपूर्ण उछाल है। उस दौरान कोविड-१९ केवल ०.७ प्रतिशत मामले क्रैकेन सबवेरिएंट के थे। ४ दिसंबर से ३१ दिसंबर के बीच, ओंटारियो में क्रैकेन सबवेरिएंट के १०५ मामले सामने आए। अधिकांश संक्रमित ४० से ५९ आयु वर्ग के थे।
पिछले सप्ताह तक ओमिक्रॉन १.१ सबवेरिएंट्स के मामले ज्यााद थे लेकिन यह जल्द ही बदल जाएगा क्योंकि क्रैकेन सबवेरिएंट अन्य ओमिक्रॉन सबवेरिएंट्स में सबसे अधिक तेजी से फैलता है।



