144 Views

उदयनिधि स्टालिन के विवादित बोल, बोले-सनातन धर्म को खत्म करना ही होगा

हैदराबाद ,२१ सितंबर । तमिलनाडु के युवा मामले और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन बार-बार सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि छुआछूत को खत्म करने के लिए सनातन धर्म को खत्म करना होगा। राज्यपाल आरएन रवि ने एक कार्यक्रम में कहा था कि दुर्भाग्य से हमारे समाज में भेदभाव है।
एक बड़े तबके के भाई-बहनों को समानता की नजर से नहीं देखा जा रहा। ऐसा करने के लिए हिंदू धर्म में कहीं नहीं कहा गया है। यह एक सामाजिक बुराई है और निश्चित तौर पर इसका खात्मा होना चाहिए। इस के जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने फिर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए ही सनातन धर्म को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर सनातन नष्ट हो जाएगा, तो छुआछूत भी नष्ट हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि उदयनिधि पहले भी सनातन की तुलना मलेरिया और डेगू से कर चुके हैं। उनके इस बयान पर देशभर में जमकर बवाल मचा था। ए राजा समेत कई लोगों ने उनके बयान के समर्थन किया था वहीं भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने उदयनिधि के बयान की निंदा की थी।

Scroll to Top