नई दिल्ली,०१ सितंबर। पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो के ५ से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी प्रीतपाल सिंह और राजविंदर सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सदस्य हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के लिए पेस्ट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने “खालिस्तान जिंदाबाद”, “खालिस्तान रेफ़रेंडम ज़िंदाबाद” और “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” जैसे नारे लिखे थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया ट्रैकिंग के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर ये नारे लिखे थे।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की थीं। एक एफआईआर लोकल पुलिस और एक मेट्रो पुलिस ने दर्ज की थी



