164 Views

बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

नईदिल्ली,२६ दिसंबर । बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, देश में बेरोजगारी सबसे ज्वलंत मुद्दा है। १५-२९ आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर १० प्रतिशत है (पीएलएफएस: जुलाई २०२२-जून २०२३)। ग्रामीण भारत में ८.३ प्रतिशत और शहरी भारत में १३.८ प्रतिशत है। खडग़े ने कहा, देश के युवा पूछ रहे हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरियां कहां गईं, भर्ती परीक्षा से नौकरी पाने तक का सफर इतना जटिल क्यों हो गया और एमएसएमई सेक्टर को क्यों बर्बाद कर दिया गया। करोड़ों युवाओं की नौकरियां, उनका भविष्य छीन लिया गया, क्यों?
कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करती रही है। कांग्रेस बेरोजगारी के अलावा महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधती रही है।

Scroll to Top