बीजिंग ,२४ नवंबर। चीन के चालीसवें दक्षिण ध्रुव वैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्य का कार्यांवयन करने वाला श्वेलोंग २ जहाज २२ नवंबर के तड़के आपूर्ति और नये सदस्य लेने न्यूजीलैंड के लिटेलटोन बंदरगाह पहुंचा।
श्वेलोंग २ के कप्तान श्याओ चीमिन ने बताया कि लिटेलटोन में ताजा सब्जियां, फल जैसे पदार्थों की आपूर्ति की गई और सात नये सदस्य यहां जहाज पर आए। श्वेलोंग२ २३ नवंबर को बंदरगाह से रवाना हुआ और अब नये सर्वेक्षण स्टेशन के निर्माण की सामग्री से लदे थ्येन हुई जहाज से मिलेगा।
इसके बाद दोनों जहाज एक साथ वेस्टरलीज़ और पैक आइस जोन पार कर रोस सी जाएगा। वहां चीन का नया सर्वेक्षण स्टेशन स्थापित किया जाएगा। चीनी सर्वेक्षण टीम देश की ८० से अधिक इकाइयों के ४६० से अधिक लोगों से गठित है। वे १ नवंबर से चीन से रवाना हुए और योजनानुसार अप्रैल २०२४ में स्वदेश लौटेंगे।
ध्यान रहे श्वेलोंग २ चीन से खुद निर्मित पहला ध्रुवीय क्षेत्र में वैज्ञानिक सर्वेक्षण आइस ब्रेकर है, जो १.५ मीटर गहरी आइस के वातावरण में लगातार जहाजरानी करने में सक्षम है।



