115 Views

चीन ने समुद्र से ३ उपग्रहों का किया प्रक्षेपण

यांगजियांग ,२७ दिसंबर। चीन ने मंगलवार को अंतरिक्ष में लांग मार्च-११ वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया और तीन उपग्रहों को नियोजित कक्षा में भेज दिया। ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र ने दक्षिण चीन के गुआंगडोंग प्रांत के यांगजियांग तट से मंगलवार सुबह छह बजकर ३९ मिनट (बीजिंग समयानुसार) पर रॉकेट का प्रक्षेपण किया। शियान-२४सी नामक उपग्रहो का उपयोग मुख्य रूप से अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए किया जाएगा। यह लांग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला का ५०३वां मिशन था।

Scroll to Top