139 Views

सोनिया गांधी पर टिप्पणी करके बुरे फंसे उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी, मामला दर्ज

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी के खिलाफ कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के एक नेता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नारायण स्वामी ने कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
दरअसल, साल २००९ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में वाईएसआर की मौत को लेकर नारायण स्वामी ने बयान दिया था। इस बयान को सोनिया गांधी के साथ भी जोड़ा गया था। इसी मामले में मल्लू रवि ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की मौत से सोनिया गांधी और तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को जोड़े जाने संबंधी नारायण स्वामी की कथित टिप्पणियों को लेकर पुलिस में शिकायत की है। आपको बता दें कि राजशेखर रेड्डी की २००९ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी मामले में नारायण स्वामी ने टिप्पणी की थी। वहीं शिकायतकर्ता मल्लू रवि ने आरोप लगाया है कि स्वामी ने गलत जानकारी फैलाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शहर के बेगमबाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Scroll to Top